चतरा के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, SIS में 150 पदों पर भर्ती
चतरा: जिले के शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी बड़ी खबर है। सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (SIS) की ओर से चतरा जिले के विभिन्न प्रखंडों में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती अभियान में सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, एसएलवी सहित विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सुरक्षा जवान के लिए 10वीं, सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास योग्यता निर्धारित बताई गई है। उम्र सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच बताई गई है। प्रारंभिक वेतन 15 हजार से 30 हजार रुपये तक बताया गया है।
भर्ती कैंप 14 से 23 सितंबर तक अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक युवा भर्ती स्थल पर पहुंचकर प्रक्रिया और योग्यता की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए SIS की आधिकारिक या संपर्क नंबर 7827067180 पर जानकारी ली जा सकती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड