धूमधाम से निकली 2100 कलशौ की घाटेश्वर नाथ महादेव की विशाल कलश यात्रा, जीवंत झांकी रही आकर्षण का केंद्र
लालसोट उपखंड में खोहरा पाड़ा स्थित घाटेश्वर नाथ महादेव मंदिर की 2100 कलशौ की विशाल कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ बड़े धूमधाम के साथ रवाना हुई। कलश यात्रा में महिलाएं लाल वस्त्र धारण कर सर पर मंगल कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए महाकाली मंदिर से रवाना हुई। कंलश यात्रा में शिव पार्वती की जीवंत झांकियां का भी दर्शन देखने को मिला। कलश यात्रा लगभग 1 किलोमीटर के दायरे में दिखाई दी। जिसके कारण यातायात व्यवस्था संभालने में लगे पुलिसकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कलश यात्रा का भक्तों द्वारा रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान घटेश्वर नाथ महादेव मंदिर विशेष सजावट की गई। इस दौरान महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुषों भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर महाप्रसादी ग्रहण की। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का ताता लगा रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड