विष्णु भगवान मंदिर पर चोरों और नशेड़ियों का जमावड़ा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर मंडरा रहा संकट
भीड़ का फायदा उठाकर सामान और चप्पल तक हो रहे गायब, पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी
गोरखपुर08.08.2026, सूत्रों के अनुसार, असुरन चौक स्थित मेडिकल रोड पर स्थित अति प्राचीन एवं प्रसिद्ध विष्णु भगवान मंदिर में इन दिनों चोरों, नशेड़ियों और कथित असामाजिक तत्वों के जमावड़े से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंदिर परिसर एवं आसपास संदिग्ध लोगों की मौजूदगी से श्रद्धालुओं में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं के अनुसार मंदिर में आने वाली भीड़ का फायदा उठाकर कुछ लोग श्रद्धालुओं के बैग, पर्स, मोबाइल, चप्पल एवं अन्य सामान पर हाथ साफ कर देते हैं। आरोप है कि भीड़ में ऐसे लोग इस तरह सक्रिय रहते हैं कि श्रद्धालुओं को घटना का पता तक नहीं चल पाता।
बताया जाता है कि मंदिर परिसर के आसपास नशेड़ियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का जमावड़ा भी बना रहता है। इससे विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक आस्था के इतने महत्वपूर्ण स्थल पर यदि चोरी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हुआ तो भविष्य में कोई बड़ी घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों की पहचान करने तथा आवश्यकता पड़ने पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस एवं प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। साथ ही चोरी की घटनाओं की शिकायतों की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी भय के मंदिर में दर्शन-पूजन कर सकें।
अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस प्राचीन धार्मिक स्थल की सुरक्षा को लेकर कब तक ठोस कदम उठाता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड