पाली में पूनायता औद्योगिक क्षेत्र की प्रांजल फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से गेटमैन की मौत के बाद परिजनों और समाज के लोगों ने बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी के बाहर धरना दिया है। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। इस विरोध प्रदर्शन के चलते मृतक का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है, क्योंकि परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं।
इस दौरान मौके पर सीओ ग्रामीण अमरसिंह रत्नू और सदर थानाप्रभारी कपूराराम पुलिस जाब्ते के साथ तैनात रहे। धरने में परिजनों के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, कांग्रेस नेता संगीता बेनीवाल और महावीर सिंह सुकरलाई भी शामिल हुए। मृतक की पहचान रोहट के काला पीपल की ढाणी (हाल महाराणा प्रताप सर्किल के पास) निवासी 52 वर्षीय भैराराम पुत्र मगाराम जाट के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को प्रांजल फैक्ट्री में काम पर गए थे, जहां दोपहर को फैक्ट्री की लिफ्ट उन पर गिर गई और बांगड़ अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड