निकाय चुनावों को लेकर पाली में कांग्रेस ने बजाई रणभेरी, कांग्रेस भवन में हुआ बैठक का आयोजन
मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली। बहुप्रतीक्षित आगामी नगरीय निकाय व पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी, पाली की संगठनात्मक बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन पाली में हुई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय व पंचायतीराज चुनाव प्रदेश के आम चुनाव की दिशा तय करेंगे। पाली जिले सहित प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार में त्रस्त है। भजनलाल सरकार हार के डर से निकाय व पंचायतीराज चुनाव टालकर अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त है। निम्बाडा ने कहा कि उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे राजस्थान में विकास कार्य ठप्प हैं। समय पर स्थानीय निकाय व पंचायतीराज चुनाव न कराने से केंद्र से मिलने वाली करोड़ों रुपए की ग्रांट रुक गई, जिससे गांवों और वार्डों का विकास प्रभावित हुआ है। पहली बार माननीय न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद स्थानीय चुनाव संभव हो पा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेसजनों से एकजुटता व अनुशासन के साथ बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत कर आगामी चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने का आह्वान किया। इस अवसर सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक खुशवीरसिंह, जोजावर, प्रदेश महासचिव सचिव भूराराम सीरवी, प्रदेश सचिव डिम्पल कँवर, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ ने कहा कि निकाय व पंचायत चुनाव ही आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव की नींव हैं, इसलिए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा। इस दौरान पीसीसी सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई, शहर अध्यक्ष हकीम भाई, महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, महिला नेता नीलम बिड़ला ने कहा कि निकाय चुनाव कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए एकजुटता पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट होने और अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, महावीर सिंह सुकरलाई, शहर अध्यक्ष हकीम भाई, जब्बरसिंह राजपुरोहित, नीलम बिड़ला, सुमेरपुर अध्यक्ष नेपालसिंह पावा, बाली अध्यक्ष यशपालसिंह शिवतलाव, सुभाष मेवाड़ा, प्रकाश सांखला, मेहबूब टी, जीवराज बोराणा, मदनसिंह जागरवाल, गोरधन देवासी, गोविंद बंजारा, आनंद सोलंकी, हितेश सिरोया, अरुण जोशी, दलवीरसिंह चौहान, भेरूसिंह सोनाणा, सुमेरसिंह मनवार, यशपालसिंह कुम्पावत, सुनील बैरवा, जावेद सिरोहा, रतन उदेश, भँवर राव, श्रवणसिंह बिठुडा, मंगलाराम बाड़सा, करणसिंह चाणोद, राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, इंदरसिंह इसाली, सुरबाला काला, नगेन्द्र सिंह गुर्जर, रघुनाथ सिंह मंडली, रानी अध्यक्ष धर्मेंद्र जेन, मोतीबाबा फुले सांखला, राकेश रेखराज मेवाड़ा, चन्द्रपाल सिंह पुनायता, मांगूसिंह दुदावत, ताराचन्द चन्दनानी, इलियास चढ़वा, शकील नागोरी, अंकिता बोहरा, अनामिका मेवाड़ा, जाफर सिलावट, महेश परिहार, हितेश सिरोया, सन्तोखसिंह बाजवा, गोरधन प्रजापत, ओमा चौधरी, भेराराम गुर्जर, वजीर खान खेरवा, कमरुद्दीन पठान, हेमराज पटेल, भगाराम पटेल, ताराचन्द टांक, प्रकाश चौहान, रमेश चावला, अकरम खिलेरी, सुनील रामावत, पुष्पराज सोनी, बाबू कीर, मोहन सिंह हेमावास, आमीन अली रंगरेज, राशिदा बानो, सरस्वती देवी, शहजाद शेख, प्रमोद पाल सिंह मेघवाल, भँवर मीणा, दिनेश पँवार, जयेश सोलंकी, लोकेश गोस्वामी, जयसिंह रानी, असगर कुरैशी, दिलीपसिंह रावलवास, दिनेश दवे, रफीक गोरी, मोहनसिंह हेमावास, मनोहर सिंह जवाली, शंकरलाल माली, जुबेदा बानू, रमेश परिहार, सन्तोखसिंह सोलंकी, ललित परिहार, कैलाश गोयल, गीता रांगी,बाबूलाल चौहान, अम्बालाल बागोरिया, मदन चन्देल, प्रकाश सोनी, फारुख रँगीला, संजय परमार,रमेश परिहार, रामचन्द्र बुनकर,अर्जुन सिसोदिया, मांगीलाल सोलंकी, धनराज लोहार,रमेश चौधरी, दलपत गिरी गोस्वामी, रमेश बंजारा,सुरेश सेन, हुक्मीचंद प्रजापत,आदित्य मौर्य, हनुमान प्रसाद, हितेश बंजारा, तगाराम हीरागर, अर्जुन सरगरा, खीमाराम मेघवाल, सुरेश परमार, शरीफ शेख देसूरी, दुर्गाराम देवासी, सुरेश मकवाना, छोटूसिंह, प्रताप राम मीणा, सोहनसिंह गुडलाई,वीरेंद्र कच्छवाह, धन्नाराम लोहार, जयपालसिंह , प्रमोद बोराणा, जसवंत सेजु, राजेंद्र सिंह खेरवा,प्रतापराम मीणा, आबिद चढ़वा,कमला पुरोहित, रेखा माली, बरकत अली, अनिल भाटी, ओटाराम सीरवी, भरत बाला, मेहबूब रंगरेज, नरपत बंजारा,प्रवीण चौधरी, राजूसिंह सोनाई माझी, विकास राठौड़, जीसान अली रंगरेज, मुकेश दहिया, शंकरलाल बुनकर, वजाराम गरवलिया, धर्मेंद्र गोयल, जसराम मेघवाल, महेंद्र जेन, राजवीर देवासी, मूलसिंह बलाना, मनोहर गोस्वामी, इंदरसिंह राजपुरोहित, मिश्रीलाल सोलंकी, गुलाब सोढ़ा, ओमप्रकाश बंजारा, किकाराम चौधरी, मनोहर परमार, समीर मोयल, मोहम्मद साजिद, असगर खत्री, जावेद गोरी, शरीफ खान सहित जिला व समस्त ब्लॉकों के पदाधिकारी, कांग्रेस जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के अग्रिम संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड