₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

गंगेव को मिली 50 बिस्तरीय अस्पताल की ऐतिहासिक सौगात, जल्द होगा शुभारंभ

Avi Standing with the truth

जनपद पंचायत गंगेव ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई क्रांति की ओर अग्रसर है, जहाँ क्षेत्रवासियों को सर्वसुविधायुक्त 50 बिस्तरीय सामुदायिक अस्पताल की ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। इस अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है और इसका भव्य शुभारंभ शीघ्र प्रस्तावित है। यह पहल ‘स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध समाज की सबसे बड़ी पूंजी है’ के संकल्प के साथ जनपद पंचायत गंगेव के स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जिससे यह गंगेव क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान बनेगा।

यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए साकार हुई है। मनगवां विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री नरेंद्र प्रजापति के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा जनपद पंचायत गंगेव के अध्यक्ष श्री विकास तिवारी की सक्रिय पहल एवं सतत प्रयासों से यह अस्पताल आकार ले पाया है।

प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, यह 50 बिस्तरीय सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। यहाँ एमआरआई, सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, आधुनिक पैथोलॉजी लैब, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएँ, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई, नवजात शिशु देखभाल इकाई, ऑक्सीजन युक्त वार्ड तथा अन्य आधुनिक चिकित्सा उपकरण एवं सेवाएँ उपलब्ध कराने की योजना है। यदि यह परियोजना नियोजित स्वरूप में पूर्ण होती है, तो इसे मध्यप्रदेश के पहले ऐसे 50 बिस्तरीय सामुदायिक अस्पताल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है, जहाँ एक ही परिसर में इतनी व्यापक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। यह उपलब्धि गंगेव क्षेत्र के लिए गौरव का विषय होगी तथा आसपास के हजारों ग्रामीण परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ अपने क्षेत्र में ही प्राप्त होंगी।

अस्पताल के प्रारंभ होने के बाद गंभीर बीमारियों की जाँच एवं उपचार के लिए लोगों को दूर-दराज़ के बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी, जिससे समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। जनपद पंचायत गंगेव के अध्यक्ष श्री विकास तिवारी का स्पष्ट संकल्प है कि जनपद क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक आधुनिक स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ अपने ही क्षेत्र में प्राप्त करे। उनका लक्ष्य है कि जनपद पंचायत गंगेव प्रदेश की अग्रणी जनपद पंचायतों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करे तथा शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र हितग्राही तक पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पहुँचे।

श्री विकास तिवारी के नेतृत्व में जनपद पंचायत गंगेव निरंतर विकास कार्यों की समीक्षा, नई परियोजनाओं की स्वीकृति, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। जनपद पंचायत गंगेव का उद्देश्य केवल विकास कार्यों का निर्माण कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन को सुविधासंपन्न, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क, आवास, स्वच्छता एवं सामाजिक अधोसंरचना के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए जनपद पंचायत गंगेव ग्रामीण विकास का एक सशक्त मॉडल बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उनका संकल्प है कि वे प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाएँ, ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करें, विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करें, प्रत्येक ग्राम पंचायत को आधारभूत सुविधाओं से सशक्त बनाएँ और जनपद पंचायत गंगेव को विकास, जनसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में प्रदेश की अग्रणी जनपद पंचायत के रूप में स्थापित करें। जनपद पंचायत गंगेव का मानना है कि “विकास हमारी प्रतिबद्धता, जनसेवा हमारी पहचान और जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत” है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी