शुरू न्यूज़
बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र स्थित साहपुरवा गाँव में खेतों में टूटकर गिरे हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जनार्दन यादव और उनके पुत्र राजेश यादव खेत में किसी काम से गए थे, जहाँ पहले से गिरे पड़े बिजली के तार में करेंट प्रवाहित हो रहा था।
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय बीजेपी विधायक केतकी सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। वह तुरंत मौके पर पहुँचीं और बिजली विभाग के अभियंता का हाथ पकड़कर उन्हें सीधे घटनास्थल पर ले आईं। विधायक ने पिता-पुत्र की मौत को बिजली विभाग की खुली लापरवाही बताया और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की माँग की। इसके साथ ही उन्होंने परिजनों को मुख्यमंत्री से भी राहत सहायता दिलाने की बात कही।
वहीं, इस पूरे मामले पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे साहपुरवा गाँव में बिजली का तार टूटने से दो लोग आघात में आ गए और उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जाँच की जा रही है और जो भी कार्रवाई की जाएगी, उससे अवगत कराया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड