रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

संतकबीरनगर पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, सीएम डैशबोर्ड में पांचवां स्थान

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में संतकबीरनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई की रैंकिंग में प्रदेश में प्राप्त किया पांचवा स्थान_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 10 अगस्त 2026,
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर पुलिस को माह मई 2026 की सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में जनपद संतकबीरनगर को प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है । पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये गये है कि थाने पर उपस्थित पीड़ित / शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर उभय पक्ष के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करें । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित CM Dashboard की नवीनतम रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है । यह उपलब्धि जनपद प्रशासन की प्रभावी कार्यशैली, सतत मॉनिटरिंग तथा शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है । सीएम डैशबोर्ड में सुधार, ई- साक्ष्य एप के माध्यम से साक्ष्यों को अपलोड करने व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिया गया तथा पुलिस कार्यालय पर आने वाले आगंतुकों के साथ सम्मानजनक, गरिमापूर्ण व सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण करने, जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुए तत्काल कार्यवाही करने, जनपद में घटित विभिन्न आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही व जागरुक महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु निर्देशित करते हुए, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया गया । चोरी, लूट, नकबजनी, छिनैती व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, जिससे कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जा सके । CM डैशबोर्ड के माध्यम से शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की निगरानी की जाती है । जनपद प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना, परिश्रम और जनसेवा के प्रति समर्पण को दिया है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया है। यह उपलब्धि जनपद संतकबीरनगर के सुशासन, पारदर्शिता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती ।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी