शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के दूनपुर गांव से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में बड़ी हलचल मचा दी है। यह वीडियो मुहर्रम से ठीक पहले का बताया जा रहा है, जिसमें एक युवक पुलिस इंस्पेक्टर के सामने प्रभावशाली होने का दावा करते हुए विवादित बयान देता दिख रहा है।
वीडियो में युवक खुद को भीम आर्मी का मंडल संगठन सचिव बताते हुए कहता है कि, “मोदी जी ने नकली लॉकडाउन लगाया… हम कल ही लॉकडाउन लगा देंगे… एक कॉल कर दूंगा तो पूरी विधानसभा बंद हो जाएगी!” बताया जा रहा है कि इस युवक ने यह बातचीत का वीडियो खुद एक दिन पहले अपने फेसबुक अकाउंट से भी साझा किया था। वीडियो के वायरल होने के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड