शुरू न्यूज़
कर्नाटक के चिकबल्लापुर में अंधविश्वास का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सिविल कोर्ट के मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए एक बुजुर्ग महिला को जज की कुर्सी पर टोटका करना भारी पड़ गया। आरोपी महिला ने कोर्ट के जज की कुर्सी और मेज (डायस) पर सरसों छिड़ककर काला जादू करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार की गई महिला की पहचान चिकबल्लापुर शहर की रहने वाली 65 वर्षीय मंजुला के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार, 9 जुलाई की सुबह 9:30 बजे चिकबल्लापुर शहर के प्रथम अतिरिक्त सिविल और जेएमएफसी (JMFC) कोर्ट में हुई। आरोपी महिला ने उस जगह सरसों डाल दी थी जहां जज बैठते हैं। जब कोर्ट के कर्मचारियों की नजर इस पर पड़ी, तो उन्होंने फौरन सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें आरोपी महिला सरसों डालती हुई कैद पाई गई।
इस घटना के बाद कोर्ट प्रशासक ने चिकबल्लापुर थाने में आरोपी महिला के खिलाफ ‘कर्नाटक अमानवीय दुराचार और अंधविश्वास निवारण एवं उन्मूलन अधिनियम’ (काला जादू विरोधी कानून) के तहत मामला दर्ज कराया। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कुशल चौकसे ने बताया कि मंजुला का कोर्ट में एक जमीन का विवाद चल रहा था, जिसकी उसी दिन सुनवाई होनी थी। पूछताछ के दौरान महिला ने कबूल किया कि वह जमीन का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए यह टोटका कर रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड