शुरू न्यूज़
बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित हाट सरैया (वार्ड संख्या-02) में 23 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8:45 बजे बाइक विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 18 वर्षीय इब्राहिम मियां के रूप में हुई है, जो पेशे से बाइक मिस्त्री थे। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से बाइक को लेकर विवाद चल रहा था और गुरुवार सुबह इसी बात पर फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी बड़े भाई असलम मियां ने इब्राहिम के गले पर चाकू से वार कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी असलम मियां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड