घोड़ासहन-महदेवा मुख्य मार्ग के प्रवेश द्वार पर बना डायवर्जन स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। हाल ही में हुई बारिश के कारण डायवर्जन पर बिछाई गई मिट्टी पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। स्थिति इतनी खराब है कि दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार और ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं आए दिन हो रही हैं, जिससे लोगों का चोटिल होना आम हो गया है। इस व्यस्त मोड़ पर न तो कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड, जिससे रात के समय हादसे का खतरा और भी बढ़ जाता है।
स्थानीय युवाओं और राहगीरों का कहना है कि यह स्थान दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है, लेकिन संबंधित विभाग और ठेकेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। निर्माण कार्य के नाम पर बनाए गए इस डायवर्जन को लेकर अब स्थानीय व्यवसायियों और यात्रियों ने जिला प्रशासन और निर्माण कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनकी मांग है कि डायवर्जन पर तुरंत ईंट के टुकड़े या रांगा डालकर इसे चलने योग्य बनाया जाए और दुर्घटनाओं से बचने के लिए उचित लाइटिंग व संकेतक लगाए जाएं। जनता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन और सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड