बेगूसराय बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण जिला अधिकारी श्री रिची पांडेय ने खुद शौचालय मेडिकल राहत शिविर।निरीक्षण करते हुए
बेगूसराय बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण जिला अधिकारी श्री रिची पांडेय ने खुद शौचालय मेडिकल राहत शिविर।निरीक्षण करते हुए
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय द्वारा बुधवार को जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सामुदायिक किचन में भोजन व्यवस्था तथा पशुचारा एवं राहत सामग्री के वितरण की जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम मटिहानी प्रखंड के बलहपुर-2 पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत जीतलाल प्लस टू विद्यालय, नयागांव में संचालित सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया गया। इसके बाद बलहपुर-1 पंचायत के लिए तीनमुहानी चौक पर संचालित सामुदायिक किचन का जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी ने सामुदायिक किचन की पंजी की जांच की तथा लाभुकों को निर्धारित मैन्यू के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान पॉलीथिन वितरण को लेकर प्राप्त शिकायतों पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पशुचारा के लिए उपलब्ध कराए जा रहे भूसा को लेकर मिल रही शिकायतों पर भी उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को स्पष्ट हिदायत देते कहा कि अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा कौआटोल क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बरौनी प्रखंड के मल्हीपुर दक्षिण पंचायत तथा तेघड़ा प्रखंड के रातगांव में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत चमथा-3 पंचायत का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी को बताया गया कि क्षेत्र में पशुओं की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें सुरक्षित रखने के लिए निकटवर्ती जिला समस्तीपुर के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला हरपुर बोचहा के मैदान में रखा गया है। जिला पदाधिकारी ने पशुओं के लिए चारा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली राहत सामग्री के वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सामुदायिक किचन में निर्धारित मैन्यू के अनुसार भोजन की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शौचालयों की नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड