शुरू न्यूज़
दमोह जिले के हटा बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह उस वक्त माहौल गरमा गया, जब नगर पालिका के अमले ने जेसीबी मशीन से वर्षों पुराने जर्जर यात्री प्रतीक्षालय को जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई के साथ ही बस स्टैंड परिसर में फैले अवैध अतिक्रमण पर भी बुलडोजर चलाकर हटाया गया।
हालांकि, प्रतीक्षालय गिरते ही यह मामला सिर्फ अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इस कार्रवाई पर राजनीतिक घमासान भी शुरू हो गया। नपा अध्यक्ष ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे लोगों को परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई विधायक के इशारे पर की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड