शुरू न्यूज़
लखीमपुर खीरी के पलिया तहसील क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर कुरैया लोहरना गाँव में ऋषिकुमार और उनकी पत्नी नंदरानी ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। हाल ही में एक सड़क हादसे में ऋषिकुमार की असामयिक मौत हो जाने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी तत्काल मृतक के घर पहुंचे।
विधायक साहनी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और मृतक की पत्नी नंदरानी को तत्काल 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर वे बिना किसी संकोच के उन्हें याद करें, विधायक हरसंभव मदद के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड