₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

दतिया उपचुनाव: बसई में बोले शिवराज सिंह चौहान, साधा कांग्रेस पर निशाना

Vikas Sen

दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के तहत रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बसई में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित इस जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि दतिया में कमल का खिलना तय है। इस जनसभा को मध्यप्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी संबोधित किया।

अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की अपनी ही पार्टी में कोई पूछ-परख नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में डकैतों और अपहरण का आतंक था, जबकि भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से विकास कर रहा है।

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने मेडिकल कॉलेज, सड़क, बिजली, पानी और ग्रामीण विकास के कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल लाड़ली बहना योजना तक सीमित न रहकर महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाना है। साथ ही “वीबी-जी राम जी योजना” को गांवों के लिए वरदान बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे ग्राम पंचायतों को बड़े पैमाने पर विकास के लिए धन मिलेगा। अंत में उन्होंने जनता से 30 जुलाई को कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी