रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

साइबर सेल ने 24 घंटे में पीड़ित को दिलाई धनराशि वापस

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित की सम्पूर्ण धनराशि साइबर सेल थाना दुधारा पुलिस टीम ने 24 घंटे में कराई वापस_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 08 अगस्त 2026,
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर सेल थाना दुधारा पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ₹10,000/- की सम्पूर्ण धनराशि 24 घंटे के अन्दर वापस कराई गई। पीड़ित जसवन्त निवासी जातेडीहा, थाना दुधारा द्वारा दिनांक 07.08.2026 को शिकायत दर्ज कराई गई कि फेसबुक पर मूवी देखने वाले एप का विज्ञापन देखकर एप डाउनलोड किया गया था। इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर एप चलाने के नाम पर ओटीपी मांगा गया। ओटीपी बताए जाने के पश्चात खाते से ₹10,000/- की साइबर ठगी कर ली गई।
शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात का0 अनुज कुमार द्वारा तत्काल कार्रवाई एवं संबंधित बैंक से समन्वय कर ठगी की सम्पूर्ण धनराशि ₹10,000/- पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। पीड़ित द्वारा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साइबर सेल थाना दुधारा टीम में थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा, उ0नि0 अनिल मिश्रा (प्रभारी साइबर सेल), का0 अनुज कुमार, का0 ऋषिकेश यादव, रि0का0 हर्ष सिंह एवं म0रि0का0 एकता सिंह। किसी अनजान व्यक्ति से OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी