शुरू न्यूज़
25 लाख के मुआवजे ने उजाड़ दिया परिवार… शराबी पति की गला घोंटकर हत्या, पत्नी और दो नाबालिगों ने ब्लेड से रची आत्महत्या की साजिश, 48 घंटे में खुला अंधा कत्ल
रायगढ़। जमीन अधिग्रहण के मुआवजे में मिले लाखों रुपये शराब में उड़ाने और आए दिन घरेलू हिंसा से तंग आ चुकी पत्नी ने अपने दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए मृतक की कलाई ब्लेड से काट दी गई, लेकिन रायगढ़ पुलिस की वैज्ञानिक जांच के आगे यह साजिश ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। पूंजीपथरा पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पत्नी और दोनों अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में ग्राम तराईमाल के धनवारपारा स्थित किराए के मकान में मिले 50 वर्षीय गनपती लाल भगत की संदिग्ध मौत का राज खुला। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की गई थी, लेकिन घटनास्थल के हालात और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की ओर इशारा किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि करीब एक वर्ष पहले गारे-पेलमा माइंस में पैतृक जमीन अधिग्रहण के बाद मृतक को करीब 25 से 30 लाख रुपये मुआवजे में मिले थे। आरोप है कि वह लगातार शराब के नशे में रकम खर्च कर रहा था और विरोध करने पर पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करता था। 23 जुलाई को भी नशे में घर पहुंचकर विवाद और मारपीट करने के बाद पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। पत्नी ने अपने दोनों अपचारी पुत्रों के साथ मिलकर साड़ी और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने मृतक की बाईं कलाई ब्लेड से काट दी और शव को इस तरह रखा कि मामला आत्महत्या जैसा लगे। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल के वैज्ञानिक निरीक्षण और सघन पूछताछ ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
पूंजीपथरा पुलिस ने गंगाबाई भगत (45 वर्ष) और दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 238 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी और डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा सहित पूंजीपथरा थाना की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड