शुरू न्यूज़
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक साथ 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ किया है। इसी कड़ी में उनके गृह विधानसभा क्षेत्र टेटिया बंबर में मुख्यमंत्री की पत्नी ममता चौधरी ने डिग्री महाविद्यालय का श्रीगणेश किया। मुख्यमंत्री ने इस पहल को बिहार को उच्च शिक्षा, शोध एवं नवाचार का सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विश्वविख्यात विक्रमशिला की गौरवशाली विरासत को नई ऊर्जा देते हुए लगभग 220 एकड़ भूमि पर केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होने जा रहा है।
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री की पत्नी ममता चौधरी ने आज खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र का भी दौरा किया। पटेल चौक पर उनके आगमन के दौरान स्थानीय लोगों ने बुके, फूल-माला और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ममता चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि वे कल ही दो दिवसीय क्षेत्रीय दौरे पर तारापुर पहुंची थीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड