शुरू न्यूज़
समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी मठ मंदिर के गर्भगृह से चोरी हुई भगवान की छह मूर्तियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मंदिर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी में प्रयुक्त एर्टिगा कार (BR01XY-8204) भी जब्त कर ली है।
12 जुलाई 2026 की रात मंदिर से भगवान श्रीरामलला, श्रीरामजी, माता जानकी, लड्डू गोपाल, श्रीहनुमानजी और श्रीलक्ष्मणजी की मूर्तियां सहित अन्य सामान चोरी हो गए थे। इस मामले में पुजारी महंत राम सेवक दास शास्त्री के आवेदन पर खानपुर थाना में कांड संख्या 160/26 दर्ज कराया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नंदकिशोर महतो, छोटू कुमार और गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छह मूर्तियों के अलावा दानपात्र से 400 रुपये, पीतल की घंटियां, पूजा सामग्री, पीतल के बर्तन और अन्य चोरी का सामान भी बरामद किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम, हथौड़ी, खानपुर तथा दरभंगा जिले के बहेड़ी और बिरौल थाना क्षेत्रों के कई मंदिरों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड