रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

स्वतंत्रता दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र में उत्सव

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 16 अगस्त, 2026, दिनांक 15 अगस्त, 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के *वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी.पी.एन. गौतम द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यक्रम में *केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार, डॉ. दुर्गेश कुमार मौर्य, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. अभिनव सिंह एवं डॉ. सतीश कुमार चक्रवर्ती तथा कर्मचारियों एवं कृषक बंधुओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में राष्ट्र निर्माण एवं कृषि क्षेत्र के विकास में सभी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्र की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण की। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया तथा उनके एवं उनके परिवार के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में केंद्र परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें वैज्ञानिकों, कर्मचारियों, कृषकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। पूरे कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, सेवा एवं समर्पण की भावना को और मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी