ललितपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ग्राम रजवारा तालाब के पास बस की टक्कर से पिसनारी निवासी मेडिकल कॉलेज के संविदा एंबुलेंस ड्राइवर भूपेंद्र परिहार की मौके पर मौत, पुलिस ने बस को कब्जे में लिया, परिवार में मचा कोहराम
ललितपुर में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज के संविदा एंबुलेंस ड्राइवर भूपेंद्र परिहार की मौत हो गई।
पिसनारी निवासी भूपेंद्र परिहार बाइक से ग्राम राजवारा से ललितपुर लौट रहे थे। इसी दौरान राजवारा तालाब के पास ललितपुर से बानपुर जा रही स्लीपर कोच बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि भूपेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है।
परिजनों के मुताबिक भूपेंद्र सोमवार रात मेडिकल कॉलेज में नाइट ड्यूटी पर थे। मंगलवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वे किसी काम से राजवारा गए थे। हादसे में उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड