डगरा घाट पुल पर ओवरलोड ट्रक जाने से पूरा टूटा और ट्रक पानी में गिरा, चालक लापता
जलालगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डगरा घाट पुल पर से एक ओवरलोड ट्रक गुजर रहा था कि पुल टूटने के बाद ट्रक पानी में समा गया। हादसे के बाद ट्रक पानी में पूरी तरह डूब गया, जबकि चालक का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।ग्रामीणों के अनुसार ट्रक खाता हाट से असयानी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुल पार करते समय पुल का हिस्सा अचानक टूट गया और ट्रक पानी में समा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक के सुरक्षित निकलने या पानी में लापता होने की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों का कहना है कि डगरा घाट पुल पर भारी वाहनों का परिचालन पहले से प्रतिबंधित था और पुल के दोनों ओर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद ओवरलोड ट्रक को पुल से गुजरने की अनुमति कैसे मिली, इसको लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।
स्थानीय निवासी का कहना है कि इस पुल से करीब 80-85 गांवों के लोगों का आवागमन होता है। पुल टूटने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से पुल की जल्द मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है।घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा ट्रक और चालक की तलाश में जुट गई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड