शुरू न्यूज़
लखनऊ के विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर संचालित एक कथित फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई करीब 12 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान की गई, जिसमें कुल 119 लोगों को हिरासत में लिया गया और भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, मौके से 100 लैपटॉप, 178 मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं।
प्रारंभिक जांच में आरोप है कि यह कॉल सेंटर विदेशी नागरिकों को ऑनलाइन शॉपिंग रिफंड, टेक्निकल सपोर्ट और अन्य बहानों का झांसा देकर साइबर ठगी को अंजाम देता था। पुलिस ऑपरेशन मैनेजरों समेत कई लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं बरामद किए गए उपकरणों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। इस कार्रवाई के तहत पूरे कथित अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड