शुरू न्यूज़
लक्सर के ग्राम नेहंदपुर सुठारी में राशन वितरण को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें मार्च और अप्रैल 2026 का राशन आज तक नहीं मिला है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
इस मामले में पूर्व और वर्तमान डीलरों के बीच विरोधाभास देखने को मिल रहा है। पूर्व राशन डीलर कुलदीप सैनी का कहना है कि उन्होंने दुकान छोड़ते समय पूरा राशन नए डीलर को सौंप दिया था, जबकि नए राशन डीलर मोहन का दावा है कि उन्हें राशन की दुकान 29 जून 2026 को मिली। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि आखिर मार्च और अप्रैल का राशन गया कहां? इस बीच, गांव के वरिष्ठ समाजसेवी फैजान अली ने 100 से अधिक राशन कार्ड और संबंधित दस्तावेज दिखाकर दावा किया है कि कई पात्र परिवारों को राशन नहीं मिला। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करता है या नहीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड