शुरू न्यूज़
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के डांडी चौक पर सोमवार शाम को पुलिस की चेतक बाइक समेत तीन मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस सड़क हादसे में पुलिस चेतक बाइक पर सवार एक कांस्टेबल भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में जान गंवाने वालों में फेरुपुर निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार अपनी बाइक से डांडी चौकी की ओर जा रहे थे, जबकि सहारनपुर के हौजखेड़ी निवासी 22 वर्षीय अजय भी अपनी मोटरसाइकिल से उसी दिशा में आ रहे थे। इसी दौरान चौराहे पर पहुंचे चेतक पुलिस बाइक सवार कांस्टेबल सुशील कुमार की मोटरसाइकिल समेत तीनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर काफी दूर जा गिरे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मनोज और अजय को मृत घोषित कर दिया, वहीं कांस्टेबल सुशील कुमार के पैर में फ्रैक्चर आया है और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
पथरी थाना अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के सभी पहलुओं और कारणों की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो पाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड