जन्म प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर पूर्व मुखिया व BDO के बीच हुई नोंक-झोंक को लेकर मुखिया गये जेल, निगरानी विभाग ने 75000 घुस लेते BDO को दबोचा
बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड के कड़क मिजाज के बीडीओ अमित प्रताप सिंह को आज मंगलवार को
75 हजार रुपए घूस लेते निगरानी विभाग की टीम ने नेहरू कॉलोनी बांका स्थित निजी आवास से दबोच लिया।जानकारी के अनुसार योजनाओं के अनुमोदन को लेकर बीडीओ ने 5% कमिशन की मांग प्रमुख गौतम प्रकाश से की थी। जिसको लेकर प्रखंड प्रमुख श्री प्रकाश ने निगरानी विभाग पटना में बीडीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें निगरानी विभाग की टीम ने जांच के दौरान सत्यता पाये जाने पर सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया। विदित हो कि मालूम हो कि इस कार्रवाई के कुछ घंटे पहले फुलीडूमर प्रखंड कार्यालय परिसर में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर बीडीओ से बातचीत के दौरान पूर्व मुखिया कहासुनी होते-होते धक्का मुक्की एवं हाई वोल्टेज ड्रामा तक पहुंच गयी। जिसमें बीडिओ साहब ने पूर्व मुखिया सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही पूर्व मुखिया संजीव मंडल गिरफ्तार कर लिए गए। रात भर बीतने के बाद मंगलवार की सुबह घूस लेते बीडियो की गिरफ्तारी होने से जिले के चौक चौराहे पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया एवं सरकारी महकमे में भी खलबली मच गई।
रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड