शुरू न्यूज़
NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शन की गूंज बिहार के जमुई तक पहुंच गई है। शुक्रवार को छात्र संगठनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमुई के कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि कचहरी चौक पर राष्ट्रगान गाने के साथ ही उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया था।
हालांकि, कचहरी चौक से महिसौड़ी चौक पहुंचते-पहुंचते यह प्रदर्शन अचानक उपद्रव में बदल गया। महिसौड़ी चौक पर पहुंचे कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। मामला बिगड़ता देख जमुई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों को मौके से खदेड़ा और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
उपद्रव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जमुई पुलिस ने उनके फोटो भी जारी किए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जमुई पुलिस और जिला प्रशासन ने छात्रों तथा अभिभावकों से किसी भी बहकावे में न आने और अपनी मांगों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखने की अपील की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड