शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा स्थित बछरायूँ थाना क्षेत्र के गाँव शरीकपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शादी से लौट रहे एक युवक पर 7-8 दबंगों ने फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला कर दिया। कार सवार इन हमलावरों ने युवक को उसकी बाइक से उतारकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और उसे अधमरा करके खाई में छोड़कर फरार हो गए।
यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, और मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन दुःख की बात यह है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पीड़ित ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड