शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के बौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरौवा गांव में घाघरा नदी के किनारे मगरमच्छ के हमले से 12 वर्षीय सुनील सिंह की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को हुई, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। छठी कक्षा में पढ़ने वाला सुनील अपने चाचा के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था। शाम को काम खत्म होने के बाद जब वह नदी किनारे हाथ-मुंह धोने पहुंचा, तभी झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में दबोचकर नदी में घसीट ले गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और रात करीब साढ़े दस बजे लोगों ने नदी से उसका शव बरामद किया।
सुनील के सिर से माता-पिता का साया पहले ही उठ चुका था। उसकी मां की सात साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी और पिता की भी पांच साल पहले मृत्यु हो गई थी। अब परिवार में सुनील की 14 वर्षीय बहन सुमन, 10 वर्षीय भाई संजय और 7 वर्षीय बहन सीमा ही बचे हैं। इस आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार की जिम्मेदारी उनके चाचा पर है, और बच्चों की मदद के लिए अब ग्रामीण आगे आए हैं और उनके लिए चंदा जुटाया जा रहा है।
इस खौफनाक हादसे के बाद टिंकुरी और आसपास के गांवों के किसानों में इतना डर है कि वे नदी किनारे खेतों में जाने से घबरा रहे हैं। वन विभाग के रेंज अधिकारी मोहम्मद शाकिब ने बताया कि सरयू नदी के किनारे बसे गांवों में लोगों को नदी से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल बिछाए जा रहे हैं, गश्त बढ़ा दी गई है और नदी किनारे सुरक्षा चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड