गोरना-रशीदपुर फायरिंग मामले में तीन आरोपियों ने चंडौस कोतवाली में किया सरेंडर
गोरना-रशीदपुर फायरिंग मामले में तीन आरोपियों ने चंडौस कोतवाली में किया सरेंडर
गभाना। गभाना थाना क्षेत्र के गांव गोरना-रशीदपुर में सड़क पर पाइपलाइन बिछाने और पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग के मामले में मंगलवार को तीन आरोपियों ने चंडौस कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरेंडर करने वालों में दीपक उर्फ छोटू पुत्र गजपाल सिंह, आयुष उर्फ नोनू पुत्र गजेंद्र पाल सिंह तथा जीतेंद्र उर्फ जीतू निवासी गोरना शामिल हैं।
गौरतलब है कि गांव गोरना-रशीदपुर में दो पक्षों के बीच सड़क पर पाइपलाइन बिछाने और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली थी।
सीओ गभाना महेश कुमार के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थीं। पुलिस की कार्रवाई के बीच मंगलवार को तीनों आरोपियों ने चंडौस कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड