कच्चे पुंगों से बनाई 6 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा, 28 हजार से ज्यादा पुंगों का इस्तेमाल
चार महीने से ज्यादा समय में तैयार हुई अनोखी इको-फ्रेंडली प्रतिमा, अशोक साहू अब तक बना चुके हैं 39 तरह की पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाएं
लोकल न्यूज़ बीना
रिपोट लक्ष्मण सिंह राजपूत
कच्चे पुंगों से बनाई 6 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा, 28 हजार से ज्यादा पुंगों का इस्तेमाल
चार महीने से ज्यादा समय में तैयार हुई अनोखी इको-फ्रेंडली प्रतिमा, अशोक साहू अब तक बना चुके हैं 39 तरह की पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाएं
बीना। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बीना के कटरा वार्ड निवासी मूर्तिकार चौधरी अशोक साहू ने कच्चे पुंगों से 6 फीट ऊंची अनोखी गणेश प्रतिमा तैयार की है। करीब 35 किलो और 28 हजार से अधिक पुंगों से बनी इस प्रतिमा को तैयार करने में चार महीने से ज्यादा समय लगा।
अशोक साहू ने बताया कि उन्होंने 1 अप्रैल से प्रतिमा बनाना शुरू किया था और 25 अगस्त तक काम पूरा किया। वे पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक सामग्री से गणेश प्रतिमाएं बना रहे हैं और अब तक 39 तरह की इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं तैयार कर चुके हैं।
उनकी प्रतिमाओं में मूंगफली, लाई, दाल, मखाना, चना, नारियल, साबूदाना, फूल, माचिस की तीली, मक्का और सोयाबीन सहित कई प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है। उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना और पीओपी की जगह प्राकृतिक सामग्री से प्रतिमा निर्माण को बढ़ावा देना है।
अशोक साहू की इस अनोखी प्रतिमा को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की दिशा में भी प्रयास किए जाने की बात कही जा रही है। लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी कला की सराहना की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड