शुरू न्यूज़
फर्रुखाबाद के मुख्य मार्ग पर खुलेआम कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए ई-रिक्शा चार्ज कर रहे एक व्यक्ति के नंगे बिजली के तारों में उलझकर एक 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना को लेकर मृतक के परिवार ने थाना मऊ दरवाजा में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस की इस कथित निष्क्रियता के विरोध में, मृतक के परिवार के सदस्य मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुँचे और जिला अधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को इस मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। इस बीच, मोदी राठौर युवा सेना ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड