शुरू न्यूज़
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बामनवास में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिवाली से शिक्षा तंत्र को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जी मीडिया की खबर के असर के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अध्यापिका सरस्वती मीणा को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही, बीटी वंदना शर्मा को भी पद से हटाकर उनकी सेवाएं पुनः एजेंसी को सुपुर्द कर दी गई हैं।
यह पूरा मामला विद्यालय में हुई रुपए चोरी की एक घटना से जुड़ा हुआ था, जिसमें वरिष्ठ अध्यापिका पर स्कूल में पढ़ रही छात्राओं के कपड़े उतरवाने के गंभीर आरोप लगे थे। इस अपमानजनक घटना के खिलाफ पीड़ित छात्राओं ने वरिष्ठ अध्यापिका के विरुद्ध लिखित शिकायत दी थी। घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भारी आक्रोश फैल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) ने खुद मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाई थी।
इस शर्मनाक घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हरकेश मीणा ने सस्पेंशन ऑर्डर जारी कर दिए हैं। निलंबन की इस अवधि के दौरान वरिष्ठ अध्यापिका सरस्वती मीणा को धौलपुर जिले के राजाखेड़ा स्थित CBEO कार्यालय में अपनी उपस्थिति देनी होगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड