एक 24 वर्षीय युवक की मौत से गाँव में छाया मातम परिवार का रो रो कर बुरा हाल
सौर बाजार थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी मनोहर यादव के 24 वर्षीय पुत्र मानस कुमार की मौत मंगलवार के देर शाम सड़क दुर्घटना में हो गई जिसके बाद पूरे गांव में मातम छा गया। घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया की मानस कुमार महिषी में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता था जहां अन्य दिनों के तरह मंगलवार के देर शाम फील्ड से रुपए कलेक्शन कर कार्यालय वापस आ रहा था इसी दौरान महिषी बनगांव मुख्य सड़क मार्ग में तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनका मौत मौके पर ही हो गया। बुधवार को जैसे ही मृतक का शव उनके गांव भवानीपुर पहुंचा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक को एक चार वर्षीय पुत्र और एक दो वर्षीय पुत्री है जिसके सर से एक पिता का साया उठ चुका है वहीं मृतक के पत्नी बार बार रोते हुए बेहोश हो जा रही है। अब पूरे गांव में एक ही चर्चा चल रही है आखिर अब दो छोटे छोटे बच्चे और उनके पत्नी का भरण पोषण कैसे होगा। घटना को लेकर पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से एक ही मांग उठाया है की अज्ञात वाहन की पहचान कर उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए साथ ही मृतक के आश्रित को सरकारी आर्थिक सहायता राशि दिलाने में मदद करें जिससे मृतक मानस के छोटे छोटे बच्चे एवं उनके पत्नी के परवरिश में परिवार को सहारा मिल सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड