शुरू न्यूज़
बिलासपुर जिले की बोदरी नगर पंचायत में राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर ‘भ्रष्टाचार’ और ‘चंदा चोरी’ लिखे घड़े रखकर हनुमान मंदिर से राम मंदिर तक पदयात्रा निकाली।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। इस प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने चंदे में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है। यह अनोखा विरोध प्रदर्शन पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड