शुरू न्यूज़
झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के मैनाचक गांव से पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 74 दिनों में ही रिश्ता टूटने की नौबत आ गई है। मैनाचक गांव की रहने वाली पीड़िता नेहा कुमारी ने अपने पति नीरज कुमार शाह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। नीरज कुमार शाह भागलपुर जिले के इशीपुर थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव के रहने वाले हैं। नेहा कुमारी का आरोप है कि शादी के महज तीसरे दिन ही उनके पति ने उनसे कहा कि वह किसी दूसरी लड़की से प्यार करते हैं और उससे शादी भी कर चुके हैं।
नेहा कुमारी के अनुसार, उनकी शादी 13 दिसंबर 2024 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ पूरे धूमधाम से संपन्न हुई थी। लेकिन शादी के तीन दिन बाद ही उनके पति ने मोबाइल में दूसरी महिला की तस्वीरें दिखाते हुए कथित तौर पर बताया कि यह शादी केवल परिवार और ग्रामीणों को दिखाने के लिए की गई थी। इसके बाद से ही नेहा का वैवाहिक जीवन प्रताड़ना में बदल गया। आरोप है कि पति, ससुर और ननद द्वारा उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। पति उन्हें अपनी पत्नी तक नहीं मानता था, जिसके कारण नेहा को अपने पति के बजाय सास के साथ सोना पड़ता था। इसके अलावा, शादी के समय नेहा के परिवार द्वारा करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और गहने दिए जाने के बावजूद बाद में और पैसों की मांग की गई।
पीड़िता ने बताया कि उन्होंने 74 दिनों तक हर हाल में अपना घर बचाने और रिश्ता बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन जब प्रताड़ना असहनीय हो गई और कोई रास्ता नहीं बचा, तो उन्होंने पहले पुलिस थाने और अब अदालत का सहारा लिया है। नेहा कुमारी का कहना है कि यदि उनके पति यह साबित कर देते हैं कि उनका किसी दूसरी महिला से कोई संबंध या विवाह नहीं है, तो वह आज भी उनके साथ रहने को तैयार हैं। ऐसा न होने की स्थिति में, उन्होंने कोर्ट से कानून के अनुसार तलाक या भरण-पोषण (मेंटेनेंस) दिलाए जाने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड