शुरू न्यूज़
बिहार के मुंगेर में सफियासराय थाना क्षेत्र के डकरा नाला स्थित एक चिमनी भट्ठा पर ड्यूटी के दौरान सो रहे नाइट गार्ड की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान डकरा सतखजुरिया निवासी 45 वर्षीय सुबोध कुमार यादव के रूप में हुई है, जो राजा यादव के चिमनी भट्ठा पर नाइट गार्ड का काम करते थे। बुधवार की रात खाना खाने के बाद वह अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे और चारपाई पर सो रहे थे, तभी अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सफियासराय थाना पुलिस और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले सुबोध यादव की बेटी गांव के ही एक युवक के साथ चली गई थी। इस मामले में सुबोध यादव ने सफियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी और पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था।
पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला उनकी बेटी को भगाने की घटना से जुड़े पुराने विवाद से संबंधित प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस विवाद को ही हत्या की मुख्य वजह मानकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड