शुरू न्यूज़
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए उड़ान भर रहा एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण आपात स्थिति में एक मैदान में उतारना पड़ा। इस हेलीकॉप्टर में पायलट सहित दो यात्री सवार थे। बताया गया है कि हेलीकॉप्टर हल्द्वानी से मात्र 10 किलोमीटर दूर था और लैंडिंग में केवल दो मिनट बाकी थे, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया और दृश्यता लगभग शून्य हो गई।
इस गंभीर स्थिति को भांपते हुए पायलट ने समझदारी का परिचय दिया और नीचे एक सुरक्षित मैदान देखकर हेलीकॉप्टर की एहतियातन लैंडिंग कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। पायलट के समय पर लिए गए इस फैसले की काफी सराहना की जा रही है। जिस मैदान में हेलीकॉप्टर उतारा गया, वहां करीब एक दर्जन बच्चे खेल रहे थे, जिन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड