🐆 बुढ़नपुर नियामताबाद मार्ग पर दिखा विशाल गुलदार, राहगीरों में मचा हड़कंप
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम बुढ़नपुर नियामताबाद के बीच मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक विशाल गुलदार दिखाई देने से राहगीरों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गुलदार को सड़क किनारे देखे जाने के बाद मौके से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए और लोग सतर्क होकर वहां से निकलते नजर आए।
समाजसेवी इलयास मलिक ने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन दो स्कूलों के बच्चों के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीणों और राहगीरों का आवागमन होता है। ऐसे में आबादी और मुख्य मार्ग के आसपास गुलदार की मौजूदगी से लोगों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के लगातार क्षेत्र में दिखाई देने से बच्चों और राहगीरों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
⚠️ ग्रामीणों ने कहा—समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
स्योहारा से पत्रकार अमीन अहमद की खास ब्रेकिंग रिपोर्ट।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड