ग्रामीणों ने तीन लोगों को बिजली की तारे चोरी करते हुए पकड़ा
ददाहू सिरमौर
अमित अग्रवाल
ददाहू ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बिजली के तार चुराने वाले तीन चोरों को रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। चोरों के पास से चोरी की तारों के तीन कट्टे बरामद हुए हैं। देर रात ग्रामीणों ने इन्हें बिजली की तारो को चोरी करते हुए पकड़ा है। इस दौरान मौके पर पहुंचे पंचायत उप प्रधान करन जसल ने कहा कि मैं जनता के साथ खड़ा हूं। चोरों को छोडा नहीं जाएगा। इन चोरों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज होना ही चाहिए। ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग के जेई को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल कोई समझौता न होने के कारण तीनों आरोपी थाना पुलिस की हिरासत में है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड