शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, अजीतगंज मार्ग पर मचा हड़कंप
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में अजीतगंज मार्ग पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक यशपाल सिंह को निशाना बनाकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि शिक्षक स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने उन्हें घेरकर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस टीमों द्वारा घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड