घर के बाहर बैठी महिला के साथ दमणों ने की मारपीट महिला गंभीर रूप से हुई घायल अस्पताल में भर्ती
स्लोगन -मैनपुरी में दबंगो का कहर महिला गंभीर रूप से हुई घायल हालत गंभीर
जनपद- मैनपुरी
रिपोर्टर -नफीस अली
मो-9897500102
एंकर – बरनाहल थाना क्षेत्र में दबंगों ने घर के बाहर बैठी एक महिला पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है
बीओ-जनपद मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के मदामई गांव का ये पूरा मामला है। पीड़िता ऊर्मिला देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह के मुताबिक, वो कल दोपहर करीब 3 बजे अपने घर के बाहर बैठी हुई थीं। आरोप है कि तभी लखनी गांव के दबंग सुनील कुमार, अनिल कुमार, अक्षय कुमार, पवन कुमार और अयोध्या प्रसाद लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर आ गए।
दबंगों ने ऊर्मिला देवी के साथ-साथ उनके पति और देवर पर भी जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में ऊर्मिला देवी के बाएं पैर और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें सुल्तानगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़िता ने थाना बरनाहल प्रभारी को तहरीर देकर उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
बाइट- पीड़िता ऊर्मिला देवी
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड