बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल पहुंचे पटना .पटना गुरुद्वारा में माथा ठेका
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे। रविवार शाम उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेककर गुरु घर में हाजिरी लगाई। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत और सम्मान किया।
अपनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रचार अभियान की शुरुआत बिहार से करते हुए बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ रविवार शाम तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे ,
गुरुद्वारा पहुंचने पर सनी देओल ने दरबार साहिब में मत्था टेककर गुरु घर में हाजिरी लगाई और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के पावन अस्त्र-शस्त्र के दर्शन किए।
तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने अभिनेता सनी देओल का सरोपा भेंट कर स्वागत और सम्मान किया।
इससे पहले पटना पहुंचने पर सनी देओल ने एक होटल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत की। उनकी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’, जो देश के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड