प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में सुंदरकांड पाठ, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को दिल्ली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए अपना आशीर्वाद व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली सहित देशभर में सेवा, धार्मिक एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ भी शुरू किया है।
कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण रहा.
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड