शुरू न्यूज़
बगोदर के उच्च विद्यालय धरगुल्ली (दार्गुली) में दसवीं पास छात्र के साथ प्रधानाध्यापक (हेड मास्टर) द्वारा बेरहमी से मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र जब स्कूल में अपना सर्टिफिकेट लेने के लिए आवेदन देने गया था, तब हेड मास्टर ने यह अभद्र व्यवहार किया।
बताया जा रहा है कि सर्टिफिकेट लेने के दौरान आवेदन में गलती होने की बात कहकर हेड मास्टर ने छात्र का आवेदन एक-दो बार नहीं, बल्कि पांच बार फाड़ दिया। जब छात्र ने कहा कि “सर, आप बोर्ड पर जो लिखकर दिए हैं, वहीं से देखकर लिख रहा हूँ, आप खुद देख लीजिए”, तो इस बात पर हेड मास्टर बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने छात्र के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे “सूअर का बच्चा” कहकर भद्दी गालियां दीं। हेड मास्टर ने छात्र को “मार के फेंक दूंगा” कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे अच्छी तरह से देखने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हेड मास्टर हमेशा पूरे गांव के लोगों से उल्टा-सीधा और बदतमीजी से बात करते हैं, लेकिन गांव के प्रतिनिधि इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। इस दुर्व्यवहार का कड़ा विरोध करते हुए ऐसे हेड मास्टर को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड