योगापट्टी के सिसवा मंगलपुर में भीषण कटाव! नदी का रौद्र रूप देख घर तोड़ने पर मजबूर हुए ग्रामीण
योगापट्टी प्रखंड के सिसवा मंगलपुर में नदी के कटाव से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कटाव की स्थिति देखकर कई ग्रामीण अपने घरों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए तोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का कटाव तेजी से उनके घरों और आसपास की जमीन को अपनी चपेट में ले रहा है, जिससे लोगों के सामने अपना आशियाना बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
कटाव के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों को आशंका है कि अगर समय रहते बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ तो कई और घर नदी की धारा में समा सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और जल संसाधन विभाग से तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने और प्रभावित परिवारों को मदद उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड