शुरू न्यूज़
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कवर्धा के बोड़ला ब्लॉक से ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ (PMGSY) में बड़े भ्रष्टाचार की चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दलदली मुख्य मार्ग से अगरी तक करीब ₹248.99 लाख की लागत से सड़क बनाई गई थी, जहाँ ठेकेदार ‘तिलक राम चंद्रवंशी’ और अधिकारियों ने मिलकर नियमों को ताक पर रख दिया। नियमानुसार 75 MM की गिट्टी की दो परतें बिछानी थीं, लेकिन इसके बजाय सड़क निर्माण में सिर्फ मिट्टी और मुरुम का इस्तेमाल किया गया।
सरपंच और ग्रामीणों ने इस पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि जब गृहमंत्री के अपने क्षेत्र में अधिकारियों और ठेकेदार को प्रशासन का डर नहीं है, तो बाकी जगहों का क्या हाल होगा, और क्वालिटी कंट्रोल के अधिकारी भी आँखें बंद करके बैठे हैं। जनता के करोड़ों रुपए के इस महाभ्रष्टाचार पर, ग्रामीणों ने अब उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह देखना होगा कि गृहमंत्री के अपने गढ़ में इस भ्रष्टाचार के दोषियों पर गाज गिरती है, या हमेशा की तरह इस मामले पर भी पर्दा डाल दिया जाएगा, खासकर तब जब यह सड़क दो माह में ही खराब स्थिति में पहुँच चुकी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड