शुरू न्यूज़
सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बांसपारा में जमीन और खेती के विवाद को लेकर रिश्तेदारों के बीच हिंसक स्थिति पैदा हो गई। इस विवाद के दौरान एक व्यक्ति खुलेआम हाथ में तलवार लेकर पहुंच गया और उसने दूसरे पक्ष पर हमला करने का प्रयास किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस मामले में एक महिला की शिकायत के आधार पर बसदेई चौकी पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण देवांगन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच से प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगामी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड