रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

दुर्ग में सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों का जलवा, 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य

Lala upadhyay

दुर्ग मे चमके सक्ती जिले के लॉन टेनिस खिलाड़ी, 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक जीते
दुर्ग मे चमके सक्ती जिले के लॉन टेनिस खिलाड़ी, 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक जीते
दुर्ग में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में सक्ती जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए। बिलासपुर संभाग की ओर से खेलते हुए खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया।
अंडर 14 बालिका वर्ग में करिश्मा सिदार, सब्बा बी और हिमांशी मालाकार ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर 17 बालिका वर्ग में गीतांजलि विश्वकर्मा और पायल यादव ने रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर 19 बालिका वर्ग में मोनिका कुर्रे और लिशिका बरेठ, तथा अंडर 19 बालक वर्ग में खेलेश्वर मैत्री, देवेश कर्ष और समीर मन्नेवार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में सक्ती जिले के 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 13 छात्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी के हैं। इसके अलावा 7 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन भी हुआ है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाग द्विवेदी, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण चौहान, प्राचार्य फिरत कपूर कुर्रे, विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार नायक सहित सभी प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी